सीमावर्ती जिलों से अधिक कैडेटों को जोड़े : मेजर जनरल

बिहार झारखंड के एनसीसी के अपर महानिदेशक सेना मेडल मेजर जेनरल एम इन्द्रबालन शुक्रवार को मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण किया। मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, छपरा एनसीसी बटालियन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुजफ्फरपुर ग्रुप मुख्यालय के कमांडर कर्नल पंकज सिन्हा ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन से ग्रुप मुख्यालय से संबंधित कार्यों के संबंध में एडीजी को विस्तार से जानकारी दी। कोरोना काल मे एनसीसी कैडेटों के क्रियाकलाप को भी बताया।

सेना मेडल एडीजी मेजर जेनरल एम इन्द्रबालन ने अधिकारियों से नेपाल से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में एनसीसी कैडेट की बहाली पर जोर देने को कहा। गांव में स्थित विद्यालय के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा कैडेट को एनसीसी में भर्ती करें। ताकि युवा वर्ग देश की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
फिट इंडिया मूवमेंट की गतिविधियों पर जताई प्रसन्नता फिट इंडिया मूवमेंट में कैडेटों की भागीदारी पर एडीजी ने प्रसन्नता जताई। आनलाइन प्रशिक्षण के ऊपर रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए विशेष एप को सभी कैडेट तक पहुचने को कहा। लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह ने आनलाइन प्रशिक्षण का एक पावर प्वाइन्ट प्रजेंटेशन दिखाया। जिसका अपर महानिदेशक ने सराहना की। मुजफ्फरपुर का निरीक्षण पूरा कर मोतिहारी के लिए एडीजी रवाना हो गाए।
कर्मचारियों से मिले एडीजी चाय के दौरान एडीजी सभी प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। जानकारी हो कि 02 ,07, 08, 12 ,32 और 34 बटालियन के सभी अधिकारियों को ग्रुप मुख्यालय में एडीजी के निरीक्षण को लेकर बुलाया गया था। निरीक्षण के दौरान कर्नल संजीव, कर्नल शैलेन्द्र, कर्नल रामनिवास, कर्नल एसपी राठी, कर्नल राजेश, लेफ्टिनेंट कर्नल मन मोहन ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल यादव, सूबेदार खुम बहादुर आदि मौजूद थे।
 

अन्य समाचार