कटाव रोकने के लिए फ्लड फाइटिग का कार्य चार दिनों में होगा पूरा

मधेपुरा। प्रखंड की बिशनपुर कोद्लाही पंचायत में सुरसर नदी किनारे बसे दस लोगों का घर सुरसुर नदी में विलीन हो गया। लगातार हो रहे सुरसुर नदी के कटाव से नदी के पश्चिमी तट पर से वार्ड आठ के 50 से अधिक लोगों की बस्ती के कटाव का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर पंसस प्रतिनिधि रतन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष रतन कुमार सिंह, राजीव कुमार व मुखिया इंद्रनारायण यादव और सीओ सहित अन्य अधिकारियों कोसूचना दी गई। सूचना के बाद सीओ जयप्रकाश, प्रभारी अंचल निरीक्षक अनमोल यादव, अंचल अमीन ज्ञानदेव शर्मा, मनरेगा कनीय अभियंता संजय कुमार, तकनीकी सहायत आशीष कुमार, कार्यपलक अभियंता ई. मनोज झा सहित अन्य अधिकारियों ने नाव कटाव स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुंशी ऋषिदेव, ललन ऋषिदेव, सुखमैंन देवी एवं संतोष ऋषिदेव का घर कटाव के चपेट में आने से नदी में समा गया। वहीं पांचू ऋषिदेव, पिटू ऋषिदेव, बालकिशोर ऋषिदेव, पिकू ऋषिदेव, अखिलेश ऋषिदेव, रत्नेश ऋषिदेव के घरों के पासलगातार कटाव हो रहा है। इसके अलावा सन्तु ऋषिदेव, अभिषेक ऋषिदेव्र, बल्किशोर ऋषिदेव, शिवन ऋषिदेव, सोमी ऋषिदेव, शोभन ऋषिदेव, राजेन्द्र ऋषिदेव, शीतल ऋषिदेव, ईश्वर ऋषिदेव, पंकज ऋषिदेव, जनक ऋषिदेव, बीजो ऋषिदेव, अमरेन्द्र राम, मनकू ऋषिदेव, निर्मल ऋषिदेव, समन्दर राम सहित अन्य लोगों का घर पर भी कटाव का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर सीओ ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को अस्थाई आवास निर्माण के लिए प्लास्टिक मुहैया कराया गया है। वहीं कार्यपालक अभियंता जल निसरण प्रमंडल जल संसाधन विभाग राघोपुर के द्वारा कटाव रोकने के लिए फ्लड फाइटिग का कार्य चार दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। सीओ ने कहा कि मुखिया को निर्देश देकर पंचायत निधि कोष से नदी के प्रवाह को मोड़ने के लिए पुराने नदी की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुंशी ऋषिदेव, ललन ऋषिदेव, सुखमैंन देवी एवं संतोष ऋषिदेव को गृह क्षति का मुआवजा राशि उपलब्ध कराने को ले प्रस्ताव स्वीकृति के लिए अनुमंडल कार्यालय भेजा जा रहा है।

यहां मुस्लिमों के लिए हिदू महिलाएं बनातीं हैं ताजिया यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार