शकुराबाद पुल पर चढ़ा मोरहर नदी का पानी

जहानाबाद : प्रखंड क्षेत्र में मोरहर व बल्दैया नदी उफान पर है। शुक्रवार को नदी का पानी शकुराबाद पुल के उपर बहने लगा। कई गांव में नदी का पानी फैल गया है। धान की फसल पूरी तरह डूब गया है। थाना परिसर और पुलिस कॉलोनी में करीब दो फीट पानी भर गया है।

मोरहर नदी का जलस्तर बढ़ते रहने से धान की फसल पर जहां प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है वहीं गुरुवार की देर शाम मोरहर नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद शकुराबाद पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। शुकराबाद करोता आलमपुर चैनपुरा अमैन मोहनपुर केंदुआ सहित दर्जनों गांव बाढ़ के पानी घिर गए हैं। शकुराबाद थाना के प्रांगण में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है। आवासीय परिसर में करीब दो फीट पानी जमा है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार