एसडीपीओ ने थाना को दिया कार्यप्रणाली सुधारने का निर्देश

दाउदनगर (औरंगाबाद) : एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ने शुक्रवार को दाउदनगर थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को उपलब्ध संसाधनों का उपयोग समुचित तरीके से करने का निर्देश दिया। कहा कि जो संसाधन है वह पर्याप्त है एवं इसका उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने दैनिक कार्य प्रणाली को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अपराध एवं अपराधी कर्मी पर थाना द्वारा नियंत्रण की समीक्षा की। अनुसंधान की समीक्षा की। एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ने बलों की उपस्थिति एवं उनसे लिए जा रहे कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजकुमार, एसआइ मुकेश भगत समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। बताया गया कि थाना में पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य बलों की अभी मौजूद संख्या करीब 100 की है। बताया गया कि थाना के लिए पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध है। इसका समुचित उपयोग हो तो कई तरह की परेशानियां नहीं होंगी। अपराध पर नियंत्रण किया जा सकता है। मालूम हो कि इधर लगातार कई तरह के अपराधों की घटना घटी है। इस संदर्भ में एसडीपीओ का थाने का निरीक्षण करना महत्वपूर्ण बन जाता है।

पहली बार बिना ताजिया रखे ही मनाया जाएगा मुहर्रम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार