जाप की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर चर्चा

संवाद सूत्र, भीमनगर (सुपौल) : भीमनगर ओपी अंतर्गत जन अधिकार पार्टी की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया टोला लालपुर में हुई।

बैठक बाद कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही चुनाव जीता जा सकता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत करना होगा। इस दौरान विकास कुमार को छात्र संघ का पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर शाहजमाल, विजयानंद मिश्रा, श्रवण साह, धीरज रंजन, जितेंद्र खड़गा, अमित साह, लक्ष्मण कुमार, संजीत यादव, अनोज कुमार, चंदन कुमार, रामदेव लाहोटीया, संतोष, मनोज, धीरज, शहाबुद्दीन आदि मौजूद थे।
महिला के शव की हुई पहचान, डूबने से हुई थी मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार