बच्चों के बीच बांटी गई खेल सामग्री

पूर्णिया। खेल दिवस के अवसर पर सहयोग प्रांगण में संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह ने समाज के होनहार युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया। खेल के महत्व को बताते हुए डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। खेल से शरीर के विभिन्न अंगों का एक्सरसाइज होता है। डॉ. अजीत ने बच्चों को खेल सामग्री वितरित किया और उन्हें खेल के प्रति उत्साह वर्धन किया। मौके पर राहुल कुमार शर्मा, गुंजेश कुमार सिंह, डॉ. सतीश कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार