चुनाव के लिए सजग रहें कार्यकर्ता

अरवल : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय अवस्थित राजद कार्यालय में युवा प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार यादव के अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें युवा राजद के संगाठनिक विस्तार भी किया गया। बैठक में विधायक रविन्द्र सिंह,पार्टी के प्रदेश सचिव रामाशीष रंजन राजद महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष किरण यादव भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओ के बैठक को संबिधित करते हुये विधायक ने कहा कि सूबे में तेजस्वी की सरकार बनाने में युवाओं की एक बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहाकि नीतीश कुमार सूबे के जनता को ठगने का काम किया है। राज्य में भ्ष्र्टाचार और अफसरशाही चरम पर है। इसलिये सूबे के युवा अब संगठित होकर नीतीश कुमार के सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ²ढ़ संकल्पित हो।

मुहर्रम में लॉकडाउन के नियम का करें पालन यह भी पढ़ें
आहूत बैठक में युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने संगठन विस्तार कर युवा कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी । जिसमें सुरेंद्र यादव को प्रधान महासचिव ,हिमांशु कुमार ,मोहम्मद सरफराज अहमद, श्रवण कुमार को उपाध्यक्ष , राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष के साथ ही साथ चंदन रजक, गणेश चौधरी ,मुकेश कुमार ,अभिषेक कुमार, संजीव कुमार को महासचिव चंदन यादव, चंदन कुमार, लालबाबू पवन कुमार ,सुबोध कुमार को सचिव बनाया गया ।वही मीडिया प्रभारी संतोष कुमार को मनोनीत किया। बैठक में संगाठनिक मजबूती के लिये। इसका विस्तार पंचायत स्तर तक किया और प्रखंड क्षेत्र के ग्यारहों पंचायतों के लिये युवा राजद पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया। राजद युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुये संगाठनिक मजबूती पर बल देने का आह्वान किया।
आयोजित बैठक राजद के प्रदेशसचिव रिक्की यादव,लालजी यादव, रामदेव यादव, डोमन दास, ई निशिकांत कुशवाहा आदि मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार