नीतीश ने बिहार को पन्द्रह साल पीछे ढकेला

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान शुरु कर रखा है। महाराजगंज के भावी प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ रुन्नु बाबू ने शनिवार को भगवानपुर प्रखंड के महम्मदा पंचायत के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ चोरमा, जलपुरवां, टांरी, गजियापुर, माड़र, सुहपुर, रामपुर महेश आदि गांवों का भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने राज्य की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने राज्य सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिहार को पन्द्रह साल पीछे ढकेल दिया है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव के कार्यकाल की चर्चा की और उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर राज्य सरकार तंग करने का काम कर रही है। लेकिन आम जनता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने लोगों से आशीर्वाद मांगा। चोरमा में लोगों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान लालू यादव के हमशक्ल वीरेन्द्र शर्मा लोगों के आकर्षण बने रहे। मौके पर मनोज साह, उमेश सिंह, विनोद सिंह, अशोक सिंह, रविकांत सिंह व अनुज सिंह थे।

अन्य समाचार