अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में समिति का गठन

सिसवन प्रखंड के चैनपुर मुबारकपुर गांव में बनाई गई मंगला भवानी काली मंदिर में रविवार की दोपहर बैठक हुई। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने की। मुखिया पति रमेश तिवारी की अध्यक्षता में अष्टभुजी दुर्गा मां मंगला भवानी समिति का गठन किया गया। इसमें मंदिर के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी दिया गया। समिति ने महेश तिवारी को मंदिर का मुख्य पुजारी नियुक्त किया। इसमें निर्णय लिया गया कि आने वाले दशहरा में मंदिर की सफाई व रंग-रोगन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंस के पालन करते हुए मंदिर में आरती व पूजा अर्चना की जाएगी। मौके पर सुरेन्द्र तिवारी, डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, धम्मू यादव, कमलेश, रूना तिवारी, मुन्ना तिवारी, राजेश पाण्डेय थे।

अन्य समाचार