प्रकृति वंदन कार्यक्रम के तहत पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण

लखीसराय । रविवार को प्रकृति वंदन कार्यक्रम के तहत लखीसराय नगर के नया टोला में फलदार पौधे का रोपण करके उनका वंदन किया गया। प्रकृति वंदन कार्यक्रम संपूर्ण भारत में एक साथ 10 बजे दिन में संपन्न हुआ इस प्रकृति वंदन कार्यक्रम से पर्यावरण शुद्ध होगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रांत संयोजक रामविलास शांडिल्य ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, जन, जानवर एवं वायु पर संकट आ गया है। इसका दोषी प्रकृति नहीं हम मानव स्वयं हैं। मानव 10 करोड़ पेड़ प्रतिवर्ष लगाते हैं परंतु स्वार्थी मानव द्वारा 20 करोड़ पेड़ प्रतिवर्ष काट लिए जाते हैं। परिणाम स्वरूप आज पर्यावरण असंतुलित हो गया है। ग्लोबल वार्मिंग, बाढ़, बादल का फटना, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं मानव को भयभीत एवं परेशान कर रही है। यह मानव के लिए चेतावनी है। पर्यावरण का प्राचीन काल से ही मानव ने दोहन किया है। परंतु आज के स्वार्थी मानव केवल शोषण करने में ही लगे हुए हैं। इसलिए आज दिल्ली जैसे शहरों में वायु प्रदूषण दिवाली फैल गया है। आस-पास अपने ऑक्सीजन के लिए घरों की छतों पर कुछ पेड़-पौधे लगाना चाहिए। सरकारी जमीन पर पीपल, बरगद, गूलर, नीम, जामुन, आम, कटहल का पौधे लगाना चाहिए। पुण्यतिथि पर पीपल, बरगद जैसे पेड़ लगाना चाहिए और जन्मदिन पर आम, जामुन, कटहल, अमरूद जैसे फलदार पेड़ लगाएं। कार्यक्रम में नया टोला में रूपेश कुमार, गौरव कुमार एवं इनके पिता सुशील राम ने भाग लिया। सर्वप्रथम केवल वंदन कार्यक्रम हुआ। इसके पश्चात आम और कटहल के पौधों का रोपण नया टोला में किया गया ।

योजना पूर्ण होने के बाद भी नहीं पहुंचा हर घर नल जल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार