याद किए गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

सीतामढ़ी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डुमरा स्थित धनवंतरी नर्सिंग होम परिसर में शारीरिक दूरी का का पालन करते हुए विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरके यादव ने की। इस अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। जिनका जन्म इलाहाबाद के एक साधारण परिवार में हुआ था। कड़ी मेहनत के बल पर वर्ष 1928, 1932 व 1936 के ओलम्पिक में स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए थे। उनके शानदार स्टिक वर्क और बॉल कण्ट्रोल की वजह से उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता था। उन्होंने अपने अनतर्राष्ट्रीय करियर में 400 से अधिक गोल किए थे। मौके पर कबड्डी संघ के सचिव पंकज कुमार सिंह, अर्जुन खिरहर, फुटबॉल संघ के सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार काजू, अरविन्द कुमार, श्रवण कुमार, दीपेश कुमार, अमिताभ नंदन, अखिलेश सिंह पप्पू अदि मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार