हर क्षेत्र में देश को बनाना है आत्मनिर्भर

अररिया। रविवार को फारबिसगंज शहर के ली अकादमी शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 116 पर पीएम मोदी के मन की बात के 68 वें संस्करण को शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए रेडियो पर सुना एवं उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार उपस्थिति में हुई। जिसमें भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया पीएम ने अपने मन की बात में कहा कि आत्मनिर्भर भारत जन-मन का मंत्र बन रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा 100 साल पहले शुरू हुए असहयोग आंदोलन के दौरान गांधी जी ने लिखा था यह आंदोलन देशवासियों में आत्म सम्मान और अपनी शक्ति का बोध कराने का एक प्रयास है।
इमामबारा पर तजिया रखकर इमाम हुसैन को किया याद यह भी पढ़ें
इस आंदोलन के रूप में जो बीज बोया गया था उसे अब आत्मनिर्भर भारत के वट वृक्ष में परिवर्तित करना हम सब का दायित्व है।
बल्कि पूरे आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए हर क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाना है।
उन्होंने स्टार्ट- अप व नए उद्यमियों से लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने और अपने युवाओं के लिये कुछ नए प्रकार के अच्छी क्वालिटी वाले खिलौने बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बहुत ध्यान दिया गया है।
उन्होंने पर्व और पर्यावरण के बीच अनोखा रिश्ता बताते हुए कहा कि कोरोना काल में संयम और अनुशासन रखना जरूरी है।
किसानों ने कोरोना की इस कठिन घड़ी में अपनी मेहनत और ताकत को दर्शाते हुए इस बार खेती में काफी बढ़ोतरी किये जाने पर देश के किसानों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारे जीवन में बड़ी भूमिका पोषण की भी होती है। पूरे देश में सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी और कहा कि चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध के बाद आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज में हमारे युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ये आत्मनिर्भर भारत के लिए, बहुत ही शुभ संकेत है। मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पासवान, नगर महामंत्री राहिल खान, राकेश साह सचिन साह, ऋतिक राय, नितेश राय, प्रेम कुमार, शंभु साह, प्रतीक कुमार, रोहित कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार