आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका आज से सांकेतिक हड़ताल पर

दरभंगा। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 17 सूत्री मांगों को ले प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका 31 अगस्त से 6 सितंबर तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेगी। इसकी जानकारी बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ केवटी-रनवे प्रखंड इकाई की अध्यक्ष संगीता देवी ने दी है। उन्होंने अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए इस सांकेतिक हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

------------
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार