प्रखंड में चुनावी सभा के लिए चार बड़े मैदानों का हुआ चयन

बक्सर : विधानसभा चुनाव को लेकर ब्रह्मापुर प्रखंड प्रशासन द्वारा द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इस कड़ी में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य पूरे भी कर लिए गए हैं। चुनाव के दौरान बड़े नेताओं की आम सभा के लिए प्रखंड के चार बड़े मैदानों का चयन किया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र पाराशर ने बताया कि चुनावी सभा के लिए मैदानों का चयन करते हुए ख्याल रखा गया है कि आने वाले लोग संक्रमण के मद्देनजर शारीरिक दूरी का भी पालन कर सकें। इस बार 82 नए मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। पहले से 142 मतदान केंद्र इस प्रखंड में थे। शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए 82 नए मतदान केंद्र बनाए जाने के बाद इसकी कुल संख्या 224 हो गई है। चुनाव सभा के लिए ब्रह्मापुर, निमेज, नैनीजोर और बगेन हाई स्कूल का मैदान चयनित किया गया है।
24 घंटे में गंगा के जलस्तर में महज 8 सेमी की वृद्धि यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार