मुन्नीलाल बने भोरहो पंचायत के उपमुखिया

छपरा पानापुर। पानापुर बीआरसी के सभागार में भोरहा पंचायत के उपमुखिया का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें मुन्नीलाल साह निर्विरोध उपमुखिया घोषित किए गए। निर्वाचन को लेकर बैठक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मोहम्मद सज्जाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुल 14 वार्ड सदस्यों में 12 सदस्य उपस्थित थे। निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने पर एकमात्र मुन्नीलाल साह ने उपमुखिया पद के लिए नामांकन किया था। निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।

पंचायत की मुखिया हाजरा बेगम का अक्टूबर 2019 में निधन हो गया था इसके बाद से मुखिया का पद खाली था। मुखिया के निधन के बाद उपमुखिया छठु कुमार महतो मुखिया के प्रभार में थे। लॉकडाउन के पहले उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने से उपमुखिया का पद भी खाली हो गया था। ऐसी स्थिति में पंचायत के विकास कार्य में समस्या हो रही थी। मुन्नीलाल साह की जीत पर समर्थकों ने खुशी जताई। मौके पर मो. मौलाद्दीन, रत्नेश कुमार भाष्कर, विनोद कुमार यादव, अशोक सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद थे।
सात घंटे तक होता रहा हंगामा, जाम में फंसी रहीं गाड़ियां यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार