कार्यकर्ता हैं संगठन की सबसे मजबूत कड़ी

शहर के भगवान पैलेस में सोमवार को भाजपा के चार विधानसभा की बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय की उपस्थिति में हुई। इसमें रघुनाथपुर विधानसभा, दरौली विधानसभा, सीवान सदर विधानसभा व जीरादेई विधानसभा के कार्यकताओं ने भाग लिया। जिसमें बूथ व शक्ति केंद्र के स्तर पर होने वाले कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार चुनाव को हरी झंडी दे दी है। इसे देखते हुए जिला के चार विधानसभाओं के बूथ, शक्ति केंद्रों और मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक दो पालियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए की गयी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि आप लोग संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा सह प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि आसान तरीके से संपूर्ण बूथों पर अपने कार्यकर्ता का गठन कर लें तथा हम सभी मिलकर कार्य करें तो निश्चित रूप से हम लोग सीवान के सभी विधानसभाओं को जीतेंगे तथा बिहार के विकास के लिए पुनः एनडीए की सरकार बनायेंगे।

मौके पर पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, रामायण मांझी, सदर विधायक व्यास देव प्रसाद, आशा पाठक, रमाकांत पाठक, राहुल तिवारी, सुशीला देवी, उमेश मल्ल, शर्मा नन्द राम, राजलाल यादव, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र कुशवाहा, धनंजय सिंह, सौरभ शेखर, करिश्मा शर्मा, सुजीत कुमार शर्मा, दीपू सिंह चंदेल, प्रमील गोप, बबलू साह, सरोज सिंह राणा, विनोद तिवारी, अनुराधा गुप्ता, मुकेश सिंह बंटी, अजीत कुमार, कुन्दन कुमार व त्रिलोकी पटेल थे।

अन्य समाचार