विधानसभा स्तरीय बैठक में बूथ कमेटी पर जोर

जमुई। स्थानीय विवाह भवन में भाजपा के विधानसभा स्तरीय बैठक मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। कार्यक्रम का संचालन संतु यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री संजय छेत्री एवं जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने भाग लिया। मौके पर प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने विधानसभा के चारों अध्यक्षों से बारी-बारी से सभी बूथों पर सप्त ऋषियों की जानकारी ली। वहीं बूथ कमेटी पर जोर देते हुए चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी एनडीए गठबंधन के तहत पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इसके तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी एनडीए चुनाव लड़ेगी। बैठक के दौरान भाजपा नेता संतु यादव, अंगराज राय, मनोज पोद्दार धर्मवीर आनंद, चंद्रकिशोर पांडेय सहित सभी नेताओं ने एक स्वर से चकाई को भाजपा का गढ़ बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष से भाजपा उम्मीदवार देने की मांग की। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना सिंह, विनय पांडेय, कुमार प्रणय, माधोपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन पांडे, सोनो मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महेश्वरी मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता, भाजपा नेता अंगराज राय, सुरेश चंद्र गिरी ,संतु यादव, मनोज पोद्दार, अमित दुबे ,मदन मोहन शाह, धर्मवीर आनंद ,पावरित राय चंद्र किशोर पांडे ,जागेश्वर तुरी, संयोग केशरी, प्रमोद पांडेय, लीलो साह, भागीरथ तिवारी, संतोषी पासवान ,अमरनाथ तिवारी, ओंकार वर्णवाल ,अभय पासवान , नीरज यादव, गौरव शुक्ला, धीरज गुप्ता, प्रताप वर्मा आदि मौजूद थे।

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार