बिना शादी के ही मां बाप बन गये बॉलीवुड के ये सितारे, नम्बर 1 है इस सुपरस्टार की बेटी

किसी भी इंसान के लिए मांं या बाप बनना बहुत ही सुखद एहसास होता है। एक जमाना था जब बच्चे पैदा करने के लिए शादी करने की जरुरत पड़ती थी,या फिर किसी और के बच्चे को गोद लेना पड़ता था। मगर कुछ लोग ऐसे हैं जो बिना शादी किए ही अपने बच्चे पैदा करना चाहते हैं, ऐसे लोगों के लिए "सरोगेसी" (किराये की कोख) एक बेहतरीन जरिया बन के आया है। चलिए उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जानते हैं जो, बिना शादी किए सरोगेसी के जरिए मां बाप बने हैं।

1:- एकता कपूर
जानी मानी फिल्म प्रोड्यूसर और गुजरे जमाने के सुपरस्टार जितेंद्र की बेटी एकता कपूर सरोगेसी के जरिये मां बन चुकी हैं। एकता कपूर सरोगेसी के जरिए 27 जनवरी 2019 को एक बेबी बॉय की मां बनी हैं, और अकेले ही अपने बेटे का पालन पोषण कर रही हैं।
2:- तुषार कपूर
तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं, इनके बेटे के नाम लक्ष्य है। आपकी जानकारी के लिए बता दें तुषार कपूर एकता कपूर के भाई हैं। इन्होंने भी अभी तक शादी नही की है।
3:- करण जौहर
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी सरोगेसी के जरिए पिता बने हैं। सरोगेसी के जरिए करण जौहर दो जुड़वा बेटों के पिता बने हैं, दो बच्चों के पिता होने के बावजूद करण जौहर भी अभी तक कुंंवारे हैं।

अन्य समाचार