बाढ़ राहत सूची में नाम को लेकर हंगामा

सुगौली। बाढ़ राहत सहायता राशि नहीं मिलने व सूची में नाम नहीं होने को लेकर प्रखंड के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत के मधुमालती गांव के सैकडों महिला-पुरुषों ने प्रशासन के खिलाफ अंचल कार्यालय के समीप हंगामा किया और नारेबाजी की। अरविद यादव, मनोज यादव, संजय राय, सिताबी सहनी, विनोद महतो, राजू महतो, मोहन सहनी, विकेश कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि वर्ष 2017 व 19 में बाढ़ राहत सहायता राशि लोगों को मिला था। लेकिन इस बार अधिकांश लोगों को सूची से बाहर कर दिया गया है। सरकार द्वारा लोगों को दिए जाने वाले बाढ़ राहत अब तक हमलोगों को नहीं मिला। अधिकारी व कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। घर ,खेत और रास्ते सब बाढ़ में बर्बाद हो गए। पीड़ितों को अधिकारी कुछ भी मदद नहीं किया। किसानों को अब तक 6 हजार रुपये भी नहीं मिले। सभी लोग भारी समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी देखने तक नहीं आए। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है जो कभी भी जन आंदोलन का रूप धारण कर लेगी। सीओ ने बताया कि बाढ़ राहत सहायता राशि देने का काम हो रहा है। सूची की जांच की जाएगी। जांचोपरांत समुचित कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव को पारदर्शी व निष्पक्ष कराने को ले उठाएं हर आवश्यक कदम : उपायुक्त यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार