Madhuri on Saajan Movie Complete 29 years: माधुरी ने किया खुलासा, क्यों साइन की थी साजन फिल्म

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है जिन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल फिल्म इंडस्ट्री को दिया है। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले कई दशक से काम रही हैं और आज भी वो टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज किया है यही कारण है कि आज उनके चाहने वालों काफी ज्यादा है। माधुरी दीक्षित की फिल्म साजन तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स आफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी जबकि ये बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मोें की लिस्ट में आती है। माधुरी दीक्षित की फिल्म साजन को रिलीज हुए 29 साल हो गए है।

साजन फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी जिसमे मुख्य​ किरदार के रूप में माधुरी दीक्षित के अलावा संजय दत्त और सलमान खान नजर आए थे। फिल्म की कहानी, किरदार और गाने को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। साजन फिल्म के 29 साल पूरा होने पर माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।
जिसमे उन्होंने बताया कि उन्होंने 29 साल पहले इस फिल्म को क्यों साइन किया था। माधुरी दीक्षित ने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैंने झट से ये फिल्म करने का मन बना लिया था। इस फिल्म की स्टोरी रोमांटिक थी। डॉयलॉग्स बेहद काव्यात्मक थे और फिल्म का संगीत लाजवाब था।
इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने जो तस्वीर शेयर की है जिसमे वो संजय दत्त और सलमान खान के साथ नजर आ रही है। फिल्म 'साजन' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान के अलावा कादर खान, रीमा लागू और लक्ष्मीकांत बेर्डे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था।

अन्य समाचार