Hina khan Support Rhea: रिया के सर्पोट में उतरी हिना खान, करियर को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार लोग अभिनेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता को न्याय दिलाने के लिए कई सारे फैन पेज तब बन गए है जिसके जरिए अभिनेता को लोग न्याय दिलाने की पुरजोर कोशिश करते हुए नजर आ रहे है। क्योंकि आज हर कोई ये बात जानना चाहता है कि आखिर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ ऐसा क्या हुआ था कि उन्होंने सुसाइड करने का फैसला किया। कई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता ने सुसाइड किया है वहीं कुछ लोगों का दावा है कि अभिनेता का सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर हुआ है।

अब इसी सच को जानना है कि अगर उन्होंने सुसाइड किया है तो इसका कारण क्या है? वहीं अगर अभिनेता का मर्डर हुआ है तो किसने किया है और क्यों? खैर इसी बात की जांच आज कई दिनों से तीन जांच एजेंसियां अलग अलग एंगल से कर रहे है। जिसमे सीबीआई, ईडी और एनसीबी शामिल है। सीबीआई को इस मामले की जांच करते हुए करीब दस दिन से हो गए है।
टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे भी सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे है। जिसमे हिना खान का नाम भी शामिल होता है। अब इसी बीच हिना खान ने न्यूज चैनल्स को लेकर एक बात कही है। जिसमे उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के अलवा न्यूज चैनल्स को और भी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि हमारे देश में ऐसे और भी कई महत्वूपर्ण बाते हैं जिस पर मीडिया को ध्यान देना चाहिए।
उनका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि इस पर बात ना करों। रिया चक्रवर्ती के बारे में बात करते हुए हिना ने कहा कि शायद अब वो किसी का भी सामना ना कर पाए। हिना का कहना है कि पहले सच को सामने आने दें। सुशांत के पिता द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के बाद ही रिया सभी के निशाने पर आई है।

अन्य समाचार