राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग किया बर्थडे सेलिब्रेट, देखिए तस्वीरें...

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर तमाम सेलेब्स में उन्हें बधाइयां दीं, लेकिन इस बीच गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने राजकुमार को खास अंदाज में विश किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर राजकुमार की दो फोटो शेयर कीं, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

पत्रलेखा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'खूबसूरत दिल वाले गोल्डन बॉय को हैप्पी बर्थडे। रसोड़े में कौन था? मुझे यह बताने के लिए शुक्रिया।' एक्ट्रेस के इस अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों सीरियल साथ निभाना साथिया का एक मैशअप वीडियो रसोड़े में कौन था? जमकर वायरल हो रहा है।
पहली फोटो में राजकुमार राव हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं और वहीं, दूसरी तस्वीर में वह गॉगल्स पहने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। राजकुमार को इंडस्ट्री से सभी दोस्तों ने उनके बर्थडे पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एकता कपूर ने एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वह और राजकुमार अखियों से गोली मारे गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे राज। इसके अलावा आयुष्मान खुराना, मौनी रॉय, अनुष्का शर्मा, फराह खान ने उन्हें जन्मदि पर विश किया है।

अन्य समाचार