Sushant Singh Case: सुशांत सिंह के दोस्त सबीर अहमद ने बताई थाईलैंड ट्रिप की पूरी कहानी, कहा- झूठ बोल रही है रिया, सुशांत के साथ...

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या कई सवाल खड़े कर रही है। हाल ही में दिवंगत एक्टर के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ पटना में एफआईआर कराई थी। इसी सिलसिले में अब सीबीआई केस की छानबीन में जुटी है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था। उसमें उनसे सुशांत संग यूरोप ट्रिप के खर्च के बारे में सवाल किया गया था। इसी के बाद यह बात भी सामने आई थी कि सुशांत दिसंबर 2018 में थाइलैंड ट्रिप पर गए थे।

वहां उन्होंने करीब 70 लाख रुपये खर्च किए। यह 'ऑल ब्वॉयज' ट्रिप थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस ट्रिप में सारा अली खान भी मौजूद थीं। दरअसल, सुशांत के दोस्त सबीर अहमद का कहना है कि सारा अली खान, सुशांत के साथ थाइलैंड ट्रिप पर मौजूद थीं। टाइम्स नाऊ के पास इस ट्रिप के टिकट की फोटो भी हैं। थाइलैंड कुल मिलाकर 7 लोग गए थे। इसमें सुशांत, सारा, सिद्धार्थ गुप्ता, कुशाल जावेरी, अब्बास, सबीर और सुशांत का बॉडीगार्ड शामिल रहे।
सबीर आगे कहते हैं कि सुशांत की यब पीआरओ टीम, सारा अली खान और दो स्टाफर के साथ ट्रिप थी। दिसंबर 2018 में हम सभी लोग एक प्राइवेट जेट से थाइलैंड गए थे। सुशांत और सारा ने पहले 5 दिन बीच पर बिताए। इसके बाद दोनों होटल में ठहरने के लिए चले गए।

अन्य समाचार