स्टार भारत का शो गैंग्स ऑफ़ फ़िल्मिस्तान शो विवादों में, शिल्पा शिंदे ने आरोप.

नई दिल्ली। स्टार भारत का शो गैंग्स ऑफ़ फ़िल्मिस्तान अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था कि शो विवादों में आ गया। ख़बरें हैं कि छोटे पर्दे की अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे नज़रअदाज़ किये जाने का आरोप लगाते हुए शो छोड़ दिया है।


शिल्पा ने एक मीम शेयर किया है, जिस पर लिखा है- Best Of Luck To The Entire Team Of Gangs Of Filmistan यानि गैंग्स ऑफ़ फ़िल्मिस्तान की पूरी टीम को शुभकामनाएं। इसके कैप्शन में शिल्पा ने लिखा कि आप सभी ने बहुत मेहनत की और इसके साथ उन्होंने सुनील ग्रोवर, सुगंधा मिश्रा, उपासना सिंह, डॉ. संकेत भोंसले, सिद्धार्थ सागर समेत सभी स्टार कास्ट को टैग किया है।
हालांकि शो के निर्माताओं या चैनल की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। इस बीच शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट लिखी है, जिससे उनके शो से अलग होने का संकेत मिल रहा है।
शिल्पा शो में अपनी भूमिका से ख़ुश नहीं थीं। उन्हें इस बात से एतराज़ था कि सारी लाइमलाइट सुनील ग्रोवर को दे दी गयी है, जबकि उन्हें सिर्फ़ आई कैंडी के तौर पर रखा गया है।

बता दें कि शो का पहला एपिसोड 31 अगस्त को स्टार भारत पर प्रसारित हुआ था। शिल्पा ने इसका ट्रेलर भी शेयर किया था। शिल्पा ने छोटे पर्दे पर भाबी जी घर पर हैं शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर शोहरत हासिल की थी। उनका तकियाकलाम सही पकड़े हैं ख़ूब मशहूर हुआ था। शिल्पा ने बिग बॉस 11 शो भी जीता था।
शिल्पा ने कहा कि यह शो कपिल शर्मा को चुनौती देने के लिए बनाया गया है। मैं उन्हें खुली चुनौती देती हूं, अगर सिर्फ़ सुनील ग्रोवर के लिए शो बनाना है तो इसका नाम द सुनील ग्रोवर शो रख दीजिए और वीकेंड पर कपिल शर्मा शो के साथ प्रसारित कीजिए। मैं काम करने के लिए तैयार हूं।

अन्य समाचार