रिया ने छिपाई सारा अली खान को लेकर ये बड़ी बात, अब सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने उठाया राज से पर्दा

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। अब उनकी को-एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सारा ने सुशांत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद दोनों की रिलेशनशिप में होने की खबर जोरों पर थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही यह कपल अलग हो गए थे। 

दरअसल,  एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा था कि थाइलैंड ट्रिप पर सुशांत अपने दोस्तों के साथ गए थे। इसमें सभी लड़के थे, लेकिन मिली ताजा जानकारी के मुताबिक इस ट्रिप पर सारा अली खान भी मौजूद थी। जिसकी बात रिया ने छिपाई थी। सुशांत दिसंबर 2018 में थाइलैंड ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर उन्होंने करीब 70 लाख रुपये खर्च किए।
थाईलैंड ट्रिप पर सारा अली खान थीं साथ
सुशांत के दोस्त सबीर अहमद ने अब इस ट्रिप को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। सबीर की मानें तो सारा अली खान, सुशांत के साथ थाइलैंड ट्रिप पर मौजूद थीं। टाइम्स नाऊ के पास इस ट्रिप के टिकट की फोटो भी हैं। थाइलैंड कुल मिलाकर 7 लोग गए थे। इसमें सुशांत, सारा, सिद्धार्थ गुप्ता, कुशाल जावेरी, अब्बास, सबीर और सुशांत का बॉडीगार्ड शामिल रहे। 
सारा की तरफ से नहीं आया है कोई रिएक्शन
सबीर आगे कहते हैं कि सुशांत की यब पीआरओ टीम, सारा अली खान और दो स्टाफर के साथ ट्रिप थी। दिसंबर 2018 में हम सभी लोग एक प्राइवेट जेट से थाइलैंड गए थे। सुशांत और सारा ने पहले 5 दिन बीच पर बिताए। इसके बाद दोनों होटल में ठहरने के लिए चले गए। ऐसे में सुशांत केस में एक और नई जानकारी जुड़ गई है। हालांकि, सारा अली खान ने इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। 

अन्य समाचार