अभिनेत्री कंगना रनौत के ट्विटर पर हुए 1 मिलियन फॉलोअर्स

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के ट्विटर पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस खुशी में कंगना ने एक खास वीडियो मैसेज फैंस के साथ शेयर किया है। कंगना रनौत ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर एक मिलियन फॉलोअर्स होने पर खुशी व्यक्त की है।

वीडियो में कंगना मणिपुरी परिधान पहने हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में कंगना भारतीय कला, हैंडलूम आदि को बढ़ावा देने के लिए फैंस से अपील कर रही है। अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर डेब्यू किया है। इससे पहले उनकी टीम उनका ट्विटर अकाउंट हैंडल करती थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही फिल्म थलाइवी' में नजर आएंगी। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इसके अलावा कंगना फिल्म तेजस और धाकड़ में दिखाई देगी।

अन्य समाचार