'कबूतरी' बनकर थिरकीं सपना चौधरी, वीडियो ने मचाया तहलका

मुंबई। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की दुनिया दीवानी है। सपना जब भी स्टेज पर आती हैं तो आग लगा देती हैं। सपना के लटके झटके देख फैंस भी झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। साथ ही सपना के ठुमकों पर लोग जमकर पैसे भी लुटाते हैं।

इन दिनों भले ही सपना स्टेज पर परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस अपने डांस वीडियोज के जरिए फैंस के दिलों पर छाई हुई हैं। यूट्यूब पर सपना के डांस वीडियोज़ के व्यूज दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। सपना के कई पुराने वीडियोज भी इन दिनों जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं।
इसी कड़ी में सपना का एक हरियाणवी गाना 'कबूतरी' यूट्यूब पर छाया हुआ है। वीडियो में सपना को सूट सलवार पहने जबरदस्त डांस करते देखा जा सकता है। सपना का डांस परफॉर्मेंस देख लोग भी झूमते नज़र आ रहे हैं।
इस गाने को फेमस हरियाणवी सिंगर राज मवार ने गाया है। इसके बोल आकाश जांगड़ा ने लिखे हैं। सपना के इस डांस वीडियो को टशन हरियाणवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

अन्य समाचार