Saif Ali Khan अर्जुन कपूर के साथ मिलकर लगाएंगे भूतों को हथकड़ी, जानें क्या है माजरा

ले जॉम्बी कॉमेडी फ़िल्म गो गोवा गॉन में काम कर चुके हैं। अर्जुन कपूर के साथ वो पहली बार पर्दे पर नज़र आएंगे। भूत पुलिस हॉरर कॉमेडी फ़िल्म है।...

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में नेपोटिज़्म की बहस के बीच भूत पुलिस की स्टार कास्ट का एलान किया गया है। इस फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान को अर्जुन कपूर ने ज्वाइन किया है। दोनों पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। निर्देशक पवन कृपलानी की फ़िल्म भूत पुलिस में सैफ़ और अर्जुन कपूर घोस्ट हंटर्स के किरदार निभाएंगे। फ़िल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।
फ़िल्म को रमेश तौरानी और आकांक्षा पुरी निर्देशित कर रहे हैं। सैफ़ इससे पहले जॉम्बी हॉरर कॉमेडी गो गोवा गॉन कर चुके हैं, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस किया था और एक किरदार भी निभाया था। वहीं, अर्जुन की यह पहली हॉरर फ़िल्म होगी। सैफ़ के साथ पहली बार काम कर रहे अर्जुन करीना कपूर ख़ान के साथ आर बाल्की की की एंड का में काम कर चुके हैं। फ़िल्म में दोनों ने पति पत्नी का किरदार निभाया था।
बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी का जॉनर नया नहीं है। मगर, पिछले कुछ सालों में फ़िल्मकार इस ओर अधिक ध्यान दे रहे हैं। 2018 में आयी स्त्री की सफलता ने फ़िल्ममेकर्स को इस ओर अधिक आकर्षित किया। 2007 में प्रियदर्शन की फ़िल्म भूल भुलैया ने इस जॉनर को एक तरह से रिवाइव किया था।
इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। अक्षय की लक्ष्मी बम भी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म है, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज़ की फ़िल्म गोलमाल अगेन भी हॉरर कॉमेडी थी। 
निर्देशक पवन कृपलानी की बात करें तो उन्होंने रागिनी एमएमएस और फोबिया जैसी फ़िल्मों का निर्देशन किया है। सैफ़ अली ख़ान 2020 में तीन फ़िल्मों में नज़र आ चुके हैं। अजय देवगन के साथ उनकी तान्हा- द अनसंग वॉरियर बेहद सफल रही। इसके बाद जवानी जानेमन में वो नज़र आए। सुशांत सिंह राजपूत की आख़िरी फ़िल्म दिल बेचारा में सैफ़ ने कैमियो किया। 

अन्य समाचार