बिना किसी गॉड फादर के बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर-

बॉलीवुड ऐसी जगह है जहां बिना किसी गॉडफादर के अपनी जगह बनाना बहुत मुश्किल है। बहुत से ऐसे भी कलाकार जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। ये वे एक्टर हैं, जिनकी फ़िल्में रिलीज होने का लोग इंतजार करते हैं। बहुत से ऐसे भी स्टार्स हैं जो अपने माता-पिता के दम पर फिल्मों में आये हैं।तो आइए जानते हैं कौन-कौन से है,वो एक्टर जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के कड़ी मेहनत करके बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है-

1. सुशांत सिंह राजपूत-
सुशांत सिंह राजपूत बिहार के छोटे से शहर से बहुत से सपने लेकर मुंबई आए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में की । उसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में सालों तक काम किया और पहचान बनाई। सालों तक मेहनत करने के बाद सुशांत ने फिल्मों की ओर रुख किया, और तब जाकर उन्हें फिल्म 'काई पो चे' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद सुशांत ने बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्में की। जिसमें एम. एस. धोनी दि अनटोल्ड स्टोरी इनके करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। सुशान्त अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। 
2.राजकुमार राव-
राजकुमार राव को अब पहचान की जरूरत नही है। राजकुमार राव ने अपने बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। राजकुमार राव की पहली फ़िल्म लव सेक्स और धोखा है। इस फ़िल्म से राजकुमार राव को कोई खास पहचान नही मिली। इस फ़िल्म के बाद राजकुमार ने बहुत से फिल्मे की। लेकिन फ़िल्म शादी में जरूर आना इनके करियर के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ी फिल्म साबित हुई। इस फ़िल्म के बाद से राजकुमार सभी के लिये प्रेरणादायक बन गए।
3. आयुष्मान खुराना-
आयुष्मान खुराना भी अपनी आंखों में बड़े-बड़े सपने लेकर मुंबई आए थे। आयुष्मान खुराना ने एक रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। आयुष्मान एक्टर बनना चाहते थे।आयुष्मान खुराना ऑल राउंडर एक्टरों में से एक है। आयुष्मान खुराना ने जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन हाउस की फिल्म विकी डोनर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। आयुष्मान खुराना ने बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं।आयुष्मान बहुत अच्छे सिंगर, राइटर और एक बहुत अच्छे कलाकार भी हैं। इन्होंने शुभ मंगल सावधान, ड्रीम गर्ल,आर्टिकल-15 जैसे बेहतरीन फिल्मे बॉलीवुड को दी है।
4.कार्तिक आर्यन-
युवाओं के चहेते और लाखों दिलों की धड़कन बनें कार्तिक आर्यन ने बिना किसी पहचान के बॉलीवुड में और अपने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। कार्तिक आर्यन इंटरनेशनल क्रश है। कार्तिक आर्यन ने भी बॉलीवुड में बहुत संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया है। कार्तिक ने प्यार का पंचनामा फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। पर इन्हें सफलता फिल्म "सोनू के टीटू की स्वीटी से" मिली।यह फिल्म इनके लिए ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।इसके बाद कार्तिक ने लुका छुप्पी, पति पत्नी और वो जैसी फिल्में की।
5.विक्की कौशल-
उरी फेम विक्की कौशल ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिये बहुत संघर्ष किया है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत फ़िल्म मशान से की।लेकिन ये फ़िल्म इन्हें खास पहचान दिलाने में कामयाब नही रही। इन्हें असली पहचान फ़िल्म उरी से मिली। मेजर विहान शेरगिल की भूमिका में इस एक्टर ने सबका दिल जीत लिया।

अन्य समाचार