इस ख़ास शख्स की शोकसभा में पहुंची विश्व सुंदरी, मेकअप के बिना भी दिखा नूरानी चेहरा

बॉलीवुड में बहुत सारी अभिनेत्रियां हैं जिन्होनें अपनी कला को सीमाओं में बाँध कर नहीं रखा और विदेशों में देश का नाम ऊंचा किया। दीपिका और प्रियंका इस क्षेत्र में जानी-मानी उदाहरण हैं। परंतु एक और अभिनेत्री है जिसने विश्व स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाई थी।

हम बात कर रहे हैं साल 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की। हालांकि ऐश्वर्या शादी करवाकर अब 'ऐश्वर्या राय बच्चन' बन गयी हैं लेकिन फिर भी उन्हें ऐश्वर्या राय के नाम से ही जाना जाता है। कुछ दिन पहले बॉलीवुड में दुःख की लहर दौड़ पड़ी क्योंकि मेकअप आर्टिस्ट 'सुभाष वागल' का निधन हो गया था।
सुभाष जी ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी अभिनेत्रियों के लिए बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम किया था।
कटरीना और अनुष्का जैसी कई अन्य एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया के ज़रिए दुःख ज़ाहिर किया था। अब बुधवार को मुंबई में सुभाष जी की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा रखी गयी जहां कई नामचीन हस्तियां पहुंची। इस दौरान ऐश्वर्या काले रंग के कपड़ों में बिल्कुल सादे अंदाज़ में नज़र आईं।
ऐश्वर्या ने ज़रा सा भी मेकअप नहीं किया हुआ था, इसके बावजूद उनके चेहरे पर वही ख़ूबसूरती और नूर नज़र आया।
ऐश्वर्या काफी मायूस थीं, उन्होनें सुभाष जी के परिवार वालों को गले लगाकर सांत्वना दिया।
वर्कफ़्रंट पर ध्यान दें तो ऐश्वर्या की लास्ट रिलीज़ 'फन्ने खान' ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई थी, अब ऐश्वर्या मणि रत्नम की एक फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई है। आप इस बारे में अपना नज़रिया कमैंट्स में बताएं और सुभाष जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना मत भूलें।

अन्य समाचार