बालिग होने से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं ये अभिनेत्रियां, देखिए किन-किन के नाम हैं शामिल

जब एक लड़की मां बनती है तो वह दुनिया का सबसे बड़ा सुख माना जाता है लेकिन वही लड़की अगर बालिग होने से पहले या शादी से पहले गर्भवती हो जाए तो यह सुख अभिशाप में बदलते देर नहीं लगती। क्योंकि आज भी समाज में कुछ लोग पुरानी सोच लेकर जीते हैं। उनके अनुसार शादी से पहले मां बनना पाप है। आम जिंदगी में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, लेकिन सदियों से चलती आ रही इस प्रथा को कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने तोड़ा है। आज हम आपको उन कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने बालिग होने से पहले ही अपनी मर्जी से मां बनने का फैसला ले लिया। तो चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो बालिग होने से पूर्व ही गर्भवती हो गई थीं। (All Photos: Social media)

2 / 7अभिनेत्री भाग्यश्री 90 दशक की बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। भाग्यश्री ने बॉलीवुड के कई सुरस्टार्स के साथ काम किया है। जिसमें सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेता शामिल हैं। आपको बता दे कि फिल्म 'मैंने प्यार किया' में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली भाग्यश्री 17 साल की उम्र में ही मां बन गयी थीं।
ADVERTISEMENT
3 / 7साल 1990 में भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी कर ली और 17 साल की उम्र में उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया। आज भाग्यश्री 2 बच्चों की माँ हैं। उनका 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवंतिका है। कहा जाता है कि हिमालय दसानी से शादी से पहले ही वह गर्भवती थीं।
4 / 7उर्वशी ढोलकिया छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'कसौटी जिंदगी की' की कामोलिका के किरदार से उन्हें आज भी याद किया जाता है। साथ ही वे बिग बॉस-6 की विजेता रही हैं।
ADVERTISEMENT
5 / 7मात्र 15 साल की उम्र में उर्वशी ढोलकिया की शादी हो गयी थी और 16 साल की उम्र में वो जुड़वां बच्चों सागर व क्षितिज की मां बन गई थीं। बताया जाता है, कि शादी के डेढ़ वर्ष बाद ही वे पति से अलग हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने सिंगल माँ बनकर दोनों बच्चों की परवरिश की है।
6 / 7डिंपल कपाड़िया अपने समय की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक थीं। राज कपूर द्वारा 16 साल की उम्र में उन्हें फिल्मों में ले लिया गया था। उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म 'बॉबी' में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया था।
ADVERTISEMENT7 / 7डिंपल कपाड़िया को अभिनेता राजेश खन्ना से शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था। जिसके बाद उन्होंने साल 1973 में राजेश खन्ना से शादी कर ली। उस समय डिंपल केवल 16 वर्ष की ही थीं। डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की शादी 1973 के मार्च के महीने में हुई थी और 29 दिसंबर 1973 को डिंपल कपाड़िया ने बेटी ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था। हालांकि, बाद में आये मनमुटाव के बाद डिंपल और राजेश खन्ना का तलाक हो गया। जिसके बाद अकेले ही डिंपल ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की।
CSK के कोरोना मिले सभी 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, पर प्रैक्टिस का रास्ता साफ नहींये पढ़ा क्या?CSK के कोरोना मिले सभी 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, पर प्रैक्टिस का

अन्य समाचार