केस में नया खुलासा:श्रुति मोदी के वकील ने कहा-सुशांत की बहनों की थी उनकी प्रॉपर्टी पर नजर, बॉलीवुड में 'इम्तियाज' करता है ड्रग्स की सप्लाई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। उनकी पर्सनल मैनेजर श्रुति मोदी के वकील आशोक साराओगी ने फिर इस मामले में एक खुलासा करते हुए कहा, "सुशांत की बहनें उन्हें कंट्रोल में रखती थीं ताकि उसकी प्रॉपर्टी हासिल कर सकें।" साराओगी ने यह खुलासा कुछ न्यूज चैनलों को दिए इंटरव्यू में किया है।

आज तक को दिए इंटरव्यू में अशोक साराओगी ने कहा, "सुशांत की बहनें सुशांत को कंट्रोल में रखती थीं ताकि उसकी प्रॉपर्टी हासिल कर सकें। 25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था। उनकी बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर आना चाहती थीं और सुशांत के सारे स्टाफ को निकाल दिया था।
श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत सिंह राजपूत का मैनेजर था, उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था। प्रियंका सुशांत के पैसों से महंगे गहने खरीदती थीं। जब सुशांत अपनी बहनों के साथ थे, तब उन्हें रिया से उनकी बहनें नहीं मिलने देती थीं। मगर किसी तरह रिया कुछ सेकंड्स के लिए सुशांत से मिल पाई थी।"
सुशांत को बहनों की मंशा का पता लग गया था
उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के एक स्टाफ मेंबर ने सुशांत की तीन बहनों को बात करते हुए सुना था कि सुशांत को उनके साथ आने तो दो। फिर पूरी प्रॉपर्टी उनकी हो जाएगी। ये बात सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंच गई। इसके बाद से सुशांत ने अपनी बहनों के साथ ना जाने का फैसला किया। उनकी बिजनेस क्लास का टिकट कैंसिल कर दिया गया।
'इम्तियाज खत्री' नाम का शख्स करता था ड्रग्स सप्लाई
अशोक साराओगी ने कथित ड्रग सप्लाई करने को लेकर 'इम्तियाज खत्री' नाम के एक शख्स की चर्चा की। अशोक के मुताबिक, इम्तियाज एक बिल्डर का बेटा है। वह बॉलीवुड पार्टी में शामिल होता है। अशोक साराओगी ने बताया, "ड्रग्स फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सामान्य चीज है। बॉलीवुड में ड्रग्स की सप्लाई पुलिस की जानकारी में रहती है।
उन्होंने यह भी कहा कि कल को मुझे भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है कि इम्तियाज खत्री का बड़े लोगों के संबंध है। उसका न सिर्फ बॉलीवुड में कनेक्शन है बल्कि राजनीतिक पार्टियों के साथ अच्छे संबंध हैं। ड्रग्स के ट्रेड में सप्लाई करने वालों में सबसे ऊपर इम्तियाज खत्री हैं।

अन्य समाचार