शिकारगंज में घरेलू हिसा का शिकार बनी महिला

मोतिहारी। शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ियाही गांव के रामविवेकी देवी के पुत्री किरण देवी घरेलू हिसा का शिकार बन गई हैं। पति समेत ससुरालवाले इनकी जान के ग्राहक बन गए हैं। बराबर इन्हें जान से मारने एवं दूसरी शादी करने की धमकी दी जा रही है। इसको लेकर महिला ने थानाध्यक्ष से मदद की गुहार भी लगाई बावजूद इसके प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई और उल्टे प्रताड़ित महिला के ससुरालवाले से मिलीभगत कर सुलह करने की सलाह दे रहे हैं। जबकि, महिला ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके में रहने को विवश हो रही है। महिला ने एक बार फिर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया है कि उसका पति जन्मेजय तिवारी का पुत्र आदित्य नाथ तिवारी मसहा गांव के रहने वाला है। उनके पति के साथ नन्द एवं भाई व उनकी पत्नियां सभी मिलकर बार-बार प्रताड़ित करते रहते हैं। इन सभी लोगों का कहना है कि वह पिता के यहां से भारी भरकम दहे•ा लेकर नहीं आई है। जबकि उसके पिता ने साम‌र्थ्य से अधिक दहेज दिए हैं। इलाज के अभाव में वह तीन बार गर्भवती होने के बाद भी अपने बच्चे को नहीं बचा सकी। कई बार पति ने उन्हें मारने का प्रयास किया।

वज्रगृह तक आने व जाने के लिए तैयार करें ट्रैफिक प्लान : डीएम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार