लालगंज के पूर्व प्रमुख ने पुत्र और पुत्रवधू पर की प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा रामराय गांव निवासी पूर्व प्रमुख रामकिशोर सिंह ने अपने पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ जमीन-जायदाद बंटवारा को लेकर मारपीट करने की प्राथमिकी लालगंज थाना में दर्ज कराई है।
रामकिशोर सिंह लालगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख हैं। उन्हे दो पुत्र क्रमश: राजकुमार सिंह तथा देवकुमार सिंह हैं। देवकुमार सिंह को पहली पत्नी से एक पुत्र राजीव रंजन हुआ। इसके बाद उसकी पत्नी का निधन हो गया। तब उसकी दूसरी शादी मुजफ्फरपुर जिला के जारंग गांव के किरण कुमारी के साथ हुई। उससे उसे दो पुत्री और एक पुत्र हुआ। किरण कुमारी पहले राजीव से काफी स्नेह रखती थी, परंतु अपनी संतान होने पर वह सौतेला व्यवहार करने लगी। इसका विरोध रामकिशोर सिंह ने शुरू किया तब किरण कुमारी एवं उसके पति देवकुमार सिंह जमीन-जायदाद का बंटवारा करने के लिए दबाव देने लगे। रामकिशोर सिंह ने अपने जीवनकाल में बंटवारा करने से इंकार किया लेकिन बाद में देवकुमार सिंह को कहा कि उसके हिस्से की संपत्ति का आधा हिस्सा राजीव रंजन को देंगे। इस पर पति-पत्नी ने मिलकर रामकिशोर सिंह की कमर तोड़ दी। लोक लज्जा के कारण इस मामले को उन्होंने दबा दिया। इसी बीच फिर संपत्ति का विवाद खड़ा कर मारपीट की। इसको लेकर समझौता की बातचीत चल रही थी, इसी बीच किरण कुमारी संपत्ति विवाद को लेकर अपने भैंसुर राजकुमार सिंह, सौतेले पुत्र राजीव रंजन समेत छह लोगों के विरुद्ध लालगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कह समझौता करने से इंकार कर गयी।
दस साल से फरार आरोपित दंपती गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार