बकरी चराकर लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराकर घर लौट रही एक नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज की गई है। इस बाबत पीड़िता ने बताया कि वो अपने घर से बकरी लेकर बहियार में चराने गये थी। शाम में लौटने के दौरान विनीत यादव नामक युवक उसे घेर लिया और जबरन बांसबिट्टी में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मुंह को बंदकर दिया। पीड़िता ने घर आकर पूरी घटना की जानकारी स्वजनों को दी। इसके बाद सामाजिक रूप से आरोपित की तलाश की गई। लेकिन आरोपित पकड़ में नहीं आ सका। जिसके बाद बुधवार को थाना में आवेदन दिया गया है। महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

कार्यपालक सहायकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से आरटीपीएस काउंटर हुआ बंद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार