रघुनाथपुर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ के पास डाक बंगला के पीछे एक बगीचा में मौजूद एक युवक को अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोली मार दी। घटना शाम करीब 4 बजे की है। गोली मारने के बाद अपराधी सुल्तानपुर गांव की ओर भाग खड़े हुए। गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। युवक गुड्डू नट को तुरंत ही रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था में चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया। युवक को गोली मारने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक के कंधे में गोली लगी है। गोली कंधे में ही फंसे होने की बात कही जा रही है। हालांकि यह गहन इलाज के समय ही पता चल सकेगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस गोलीकांड में चार लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि घटना की एफआईआर अब तक दर्ज नहीं हो सकी है।

इधर इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। पुलिस अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इधर यह बात भी सामने आ रही है कि गोली से घायल युवक गुड्डू नट ने पुलिस को दिए अपने फर्दबयान में चार लोगों का नाम बताया है, जिसने मिलकर उसे गोली मारी है।

अन्य समाचार