प्रखंड राजद महिला अध्यक्ष बनी निर्मला देवी

मुंगेर । घोरघट में राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक देवेंद्र पासवान के आवास पर प्रखंड राजद अध्यक्ष अर्जुन मंडल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राजद जिलाध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन सिंह एवं जिला राजद महिला अध्यक्ष डॉ. बबीता भारती थी। विशिष्ट अतिथि राजद के राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव, संजय पासवान, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु उर्फ अरविद यादव ,अरुणा राय थी। जबकि संचालन ओमदेव पासवान कर रहे थे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड राजद महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर निर्मला देवी एवं जिला राजद महिला प्रकोष्ठ के महासचिव पद पर अनीता देवी का मनोनयन किया गया। मनोनयन पत्र जिला अध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन सिंह ने सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में महिलाओं पर जुल्म बढ़ा है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में बेबस बच्चियों के साथ अत्याचार किया गया। नरेश सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के मुखौटा मुख्यमंत्री हैं। बैठक में अनिल यादव, कौशल सिंह, रामानुज पासवान, प्रमोद यादव, निखिल कुमार आदि मौजूद थे।

युवती अपहरण मामले में मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार