सुख-शांति की कामना को ले गोला दुर्गा मंदिर में अष्टयाम

जमुई। प्रखंड के गोला दुर्गा मंदिर में सुख-शांति की कामना को लेकर ग्रामीणों ने दो दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु का आह्वान कर पूजा-अर्चना प्रारंभ किया। जिसमें कई गांवों से आए कीर्तन मंडली द्वारा लगातार हरिनाम का जाप किया जा रहा है।

आयोजन समिति के कैलाश पासवान, अमरनाथ चैधरी, अभय पासवान आदि ने बताया कि दुर्गा मंदिर में बीते 14 साल से लगातार अष्टयामक का आयोजन होता रहा है। इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को भोजन कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष मंदिर परिसर में अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खेतीबारी की कामना को लेकर इलाके के लोग श्रद्धा से भाग लेते हैं। अष्टयाम के आयोजन से इलाके में भक्ति का माहौल है। मौके पर मंटु साह, अशोक पासवान, वीरेन्द्र पासवान, कारू पासवान, राजीव पासवान, प्रदीप साह, बबलू साह, नारायण राम, विक्की साह, गोपी साह, भरत साह, मोती साह, सोमनाथ पासवान, दीपक पासवान, संजय पासवान, अनिल साह आदि मौजूद थे।
तीन थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार