मांगों को लेकर जिले भर की सेविका और सहायिका हड़ताल पर

पूर्णिया। अपनी मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना पूर्णिया की सेविका सहायिका हड़ताल पर गयी हैं। यह हड़ताल 31 अगस्त से छह सितंबर तक चलेगी। संघ के जिलाध्यक्ष अंजू सिंह कुशवाहा ने बताया कि संघ के आदेश के अनुसार जिले भर की सभी सेविका सहायिका हड़ताल पर गयी। उन्होंने कहा कि इस अवधि में जो भी कार्यक्रम आयोजित हो वह सोशल डिस्टेश के नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा। वही पूर्णिया ग्रामीण क्षेत्र की प्रखंड अध्यक्ष पिकी कुमारी ने बताया कि बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सरकार हठधार्मिता, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के प्रति संवेदनशीलहीनता और उनके उपेक्षा पूर्ण रवैये के खिलाफ केवल मानदेय बढ़ाने के मामले को लेकर एक सप्ताह के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। अगर सांकेतिक हड़ताल के उपरांत भी सरकार द्वारा अतिशीघ्र न्यायोचित मांगों और उठाने पर सुनवाई सुनिश्चित नहीं की गई तो हम सब बाध्य होकर कड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया जाएगा।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार