2 करोड़ 64 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम

औरंगाबाद। जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह के अनुशंसा पर स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक ने कहा कि लोगों की मांग थी कि प्रखंड में खेल स्टेडियम बने। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत रफीगंज के आरबीआर हाई स्कूल एवं मदनपुर प्रखंड मुख्यालय में 400 मीटर ट्रैक युक्त स्टेडियम का निर्माण 2 करोड़ 64 लाख की लागत से किया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के अन्य पंचायतों में भी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि प्रखंड में सभी तरह के विकास कार्य हो रहे हैं। स्टेडियम एक सपना था जो पूरा होगा। इस मौके पर कौशल चंद्रवंशी, ओम प्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, अंकित राज वर्मा, खाजा आतीक र•ा, संजीव पासवान, विवेक सिंह, धीरज सिंह, रवि रंजन कुमार सिंह एवं आलोक इस कार्य के लिए विधायक को बधाई दी है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार