पुलिस के समक्ष किसान पर गोली चलाने वाला आरोपी धराया

बेगूसराय। किसानों पर गोली चलाने के आरोपित थाना क्षेत्र के सलहा बिदटोली गांव के चार आ‌र्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले के वांछित आरोपित रोहित बिद को गंगा डेयरी बीएमसी के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष अरविद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि सरलाही गांव के किसान गोपी सिंह ने विगत 28 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने तोफिर बांध में अपनी खेतों में लगी सोयाबीन फसल को गाय से चराने एवं काटने का विरोध करने पर रोहित बिद द्वारा गोली चलाने का आरोप लगाया है। सरलाही गांव के किसानों ने जानकारी दी थी कि सोयाबीन की फसल काट रहे चार चोर को मौके से पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। उक्त चोर को छुड़ाने के लिए रोहित बिद ने किसानों पर फायरिग की थी। उसे भी पकड़ने का प्रयास किया गया, परंतु वह बाढ़ के पानी का सहारा लेकर वह फरार हो गया था। बुधवार की रात्रि पुलिस को सफलता हाथ लगी और उसे गंगा डेयरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
रतनपुर में विवाहिता का फंदे से लटका शव बरामद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार