मैरवा में साठ लाख की लागत से बनेगी सड़क

सेवतापुर और सेमरा पंचायत में साठ लाख की लागत से तीन सड़कों का निर्माण होगा। कुलदीपा गांव में 16 लाख और सुमेरीछापर गांव में 44 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा। कुलदीपा गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए 200 मीटर लंबी सड़क बनेगी। मैरवा धाम से सुमेरीछापर के मल्लाह टोला की 580 मीटर लंबी सड़क 44 लाख से बनेगी। इसके साथ हीं विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने फरछुआ से विशुनपुर तक सड़क निर्माण का शिलान्यास भी किया। इन सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय तक आने में कम समय लगेगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता से किये गये वादे को पूरा कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के गांव में सभी टोला को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। गांव के मुख्य सड़क से जुड़ने के बाद विकास की रफ्तार तेज होगी। राज्य सरकार द्वारा विकास कार्य पर जोर दिया जा रहा है। मौके पर जयप्रकाश यादव, रमेश सिंह व उमेश कुमार थे।

अन्य समाचार