गला दबाकर वृद्ध की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद। देव थाना क्षेत्र के पांति गांव के बधार में गुरुवार की रात में वृद्ध किसान सुंदरदेव सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह शव नदी से बरामद किया गया है। मृतक पांति गांव का निवासी थे। मृतक के स्वजनों ने बताया कि गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची देव थाना पुलिस ने नदी में पड़ा शव को बरामद कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक किसान का पत्नी और कोई बच्चा नहीं है। किसान की हत्या की गई है या नदी में डूबने से मौत हुई है इसकी तहकीकात की जा रही है। जांच में प्रथम दृष्टया हत्या का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। बताया कि स्वजन हत्या की बात कह रहे हैं और मामले में मृतक के भतीजा के बयान पर हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे मृतक घर से धान का खेत देखने नकटी गांव की ओर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने के बाद घर के लोगो ने खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद यह पता चला कि नकटी गांव आये थे और यहां से वापस घर चले गए हैं। खोजबीन के क्रम में ग्रामीणों ने पांति एवं नकटी गांव के पास से गुजरे नदी के पास उनकी लाठी मिला। खोजबीन के बाद वृद्ध का शव भी नदी में पाया गया।
अवैध तीन अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी, मशीन जब्त यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार