अवैध तीन अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी, मशीन जब्त

औरंगाबाद। रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित अवैध रूप से चल रहे अपोलो अल्ट्रासाउंड, पूजा अल्ट्रासाउंड एवं डीहवार स्थान गली से देव अल्ट्रासाउंड में सिविल सर्जन डॉ. अकरम अली ने छापेमारी कर मशीन को जब्त की। इस संबंध में जब सीएस से पूछा गया। लेकिन, उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविद कुमार सिंह, सिविल सर्जन से बात करने को कह कर टाल दिया। रफीगंज में व्यापक पैमाने पर अवैध रूप अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं। जिसमें अधिकारियों द्वारा सबकुछ जानते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिला से आई टीम द्वारा उक्त तीन अवैध अल्ट्रासाउंड सील किए जाने की चर्चा जोरों पर है। साथ ही पदाधिकारियों द्वारा कुछ भी जानकारी नहीं दिए जाने से लोग तरह-तरह की कयास लगा रहे हैं।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार