दाऊद्पुर- नहाने के दौरान पोखर में डूबा युवक

छपरा दाउदपुर (सारण)।थाना क्षेत्र के सरयूपार के पोखरा में शुक्रवार को स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान एकमा नगर पंचायत के कोहड़गढ़ गांव निवासी बिजेंद्र सिंह के पुत्र सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ टहलते हुए सरयूपार गांव जा पहुंचा। ताजपुर-एकमा मुख्य पथ के किनारे स्थित पोखर में नहाने चला गया। सोनू कुमार गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। घटना की जानकारी परिजन को मिलने के बाद युवक के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। दाउदपुर थानापर प्रभारी सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
मशरक विश्वकर्मा मंदिर से अधेड़ का शव बरामद यह भी पढ़ें
दहेज में पांच लाख रुपये व कार नहीं देने पर विवाहिता को घर से निकाला
संसू, मढ़ौरा (सारण) : दहेज में पांच लाख रुपये व कार नहीं देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने कोर्ट परिवाद के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा रेलवे स्टेशन के समीप वार्ड संख्या छह निवासी मनीषा कुमारी ने पति समेत 5 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि 28 मई 2006 को गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र मनिछापर पर निवासी नंदलाल प्रसाद के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। चाचा के घर में चोरी कर रहा युवक गिरफ्तार
संसू, दरियापुर : थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में चाचा के घर में चोरी कर रहे भतीजा को घर वालों ने दबोच कर दरियापुर पुलिस को सौंप दिया। इब्राहिमपुर गांव निवासी श्याम लाल राय के घर में गुरुवार की रात घर वाले खाने के बाद सोने चले गए थे। इसी दौरान अनिल घर में घुस गया और जेवर चोरी कर ली। घर वालों की नींद खुल गई तो शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों ने आरोपित को दबोच पुलिस को सौंप दिया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार