घर के आगे से ऑटो चोरी

पूर्णिया। मधुबनी टीओपी क्षेत्र के बक्शाघाट निवासी वरुण झा के घर के आगे से चोरों ने गुरुवार की रात ऑटो चोरी कर लिया। वरुण झा ने बताया कि वह सिपाही टोला निवासी माया देवी का ऑटो चलाता था। रात में घर के आगे में ऑटो लगाया था सुबह जगने पर गायब था। काफी खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में उसने मधुबनी टीओपी थाना में आवेदन दिया है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार