रोहतास में स्वस्थ हुए कोरोना के 43 मरीज, 27 मिले नए संक्रमित

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। कोरोना महामारी का दंश झेल रहे जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां पर स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अबतक 94 फीसद से अधिक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। जिससे अब यहां संक्रमितों की संख्या 4505 पर पहुंच गई है। इनमें से 4305 स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, जबकि 200 संक्रमितों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले में 27 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों को आइसोलेट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आज 43 संक्रमित स्वस्थ हो गए। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 4505 हो गई हैं, जिसमें से 4305 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 200 सक्रिय मरीजों का इलाज सदर अस्पताल व एनएमसीएच जमुहार, अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी व बिक्रमगंज के अलावा आइटीआइ भेलारी व तुंबा के अलावा होम आइसोलेशन में चल रहा है। सीएस ने कहा कि स्वस्थ होने वाले मरीजों का फीसद बढ़ रहा है। गांव-गांव तक सैंपल संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। कोरोना मीटर : कुल संक्रमित : 4505
डीईओ से वेतन विसंगति दूर करने की मांग यह भी पढ़ें
स्वस्थ हुए कुल मरीज : 4305 कुल मृतकों की संख्या : 36
सक्रिय मरीजों की संख्या : 200 कंटेंमेंट जोन : 19
हॉट स्पॉट : 00 24 घंटे की स्थिति कुल नए मरीज : 27
कुल स्वस्थ हुए मरीज : 43 कुल मौत : 00
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार