पूर्व उप मुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- सरकारी काम में बाधा डालने का है आरोप

संवाद सूत्र, गलगलिया (किशनगंज): गलगलिया थाने की पुलिस द्वारा फरार चल रहे आरोपित पूर्व उप मुखिया राकेश कुमार राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाए जा रहे क्वारंटाइन सेंटर में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई की है। बंदरबारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय को आपदा राहत केंद्र बनाया गया था। लेकिन सुबोध सिंह व राकेश कुमार राय के द्वारा ग्रामीणों को भ्रमित व उकसाकर हंगामा किया था। इस मामले को लेकर गलगलिया थाना में केस दर्ज किया गया था। जिसमें एक आरोपित सुबोध सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया गया था और राकेश कुमार राय की तलाश में जुटी थी। मारपीट के एक अन्य मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार