औरंगाबाद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 2830

औरंगाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2830 हो गई है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते नजर नहीं आ रही है। अब तक 1,11,250 के सैंपल की जांच की गई जिसमें 2830 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डीपीएम डॉ. कुमार मनोज ने बताया कि अब तक 2768 ठीक होकर घर चले गए हैं। अब तक 10 की मौत हो चुकी है। जिले में 419 एक्टिव केस हैं। रविवार को 2788 के सैंपल की जांच गई में जिसमें 62 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। शनिवार को भी 61 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। ट्रूनेट मशीन से 130 सैंपल की जांच गई, जिसमें 1922 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। 3 सैंपल रद हो गया। 105 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। रफीगंज एवं हसपुरा में कोरोना के एक भी संक्रमित नहीं मिले। रफीगंज में 157 एवं हसुपरा में 124 सैंपल की जांच की गई। जम्होर पीएचसी में 170 सैंपल की जांच हुई जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आयी। बीआरबीसीएल नवीनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 14 सैंपल की जांच में 3 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को भी 6 की जांच में 2 का रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 2358 सैंपल की जांच में 40 का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे अधिक संख्या दाउदनगर में 11 एवं औरंगाबाद में 10 है। कुटुंबा में 190 की जांच में 3 का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नवीनगर में 170 की जांच में 3, गोह में 153 की जांच में 1, देव में 256 की जांच में 5 एवं ओबरा में 169 की जांच में 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। औरंगाबाद में 306 सैंपल की जांच की गई जिसमें 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दाउदनगर में 477 की जांच में 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बारुण में 72 की जांच में 1 एवं मदनपुर में 100 की जांच में 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। स्वस्थ्य होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जांच को लेकर अधिकारी गांवों जागरुकता अभियान चला रहे हैं। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीणों को कोरोना जांच के लिए जागरूक कर रहे हैं।
भारी मात्रा में शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार