8500 लोगों की जांच में मिले 47 नए कोरोना पॉजिटिव

छपरा। जिले के प्रखंडों में कैंप लगाकर कोरोना संक्रमितों की जांच की जा रही है। रविवार को जिले से 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। सभी की जांच रिपोर्ट रैपिड एंटीजन किट से प्राप्त की गई। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा करीब 8500 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें 47 लोग संक्रमित पाए गए। शनिवार को 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे।जिले में जांच की संख्या अब लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन आठ से नौ हजार लोगों का सैंपल कलेक्ट कर जांच की जा रही है। सदर अस्पताल में लगातार दूसरे दिन भी अस्पताल पहुंचने वाले लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। कोरोना जांच सुलभ होने के कारण अब लोग जांच करा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी कैंप लगाकर सैंपल कलेक्ट कर रहा है। रविवार को मिले 47 संक्रमितों के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4438 तक पहुंच चुकी है।

तरैया पुलिस ने सिवान तक बदमाशों को खदेड़ा, लूटी गई वैन छोड़ भागे यह भी पढ़ें
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश ने बताया कि जिले में अबतक एक लाख 37 हजार 143 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें से कुल 4438 लोग संक्रमित मिले। उन्होंने बताया कि जिले में मात्र 512 कोरोना केस एक्टिव है, जिन्हें आइसोलशन वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 302 कंटेनमेंट जोन बनाए गये थे, जिसमें 274 जोन को समाप्त किया जा चुका है। अभी 28 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
प्रखंड - कुल संख्या - पॉजिटिव - निगेटिव
पानापुर - 309 - 00 - 309
जलालपुर : 220 - 00 - 220 कोरोना मीटर
सारण में नये पॉजिटिव मरीज - 47
गुरूवार को मिले - 50
बुधवार को मिले - 52
कुल पॉजिटिव केस - 4438
स्वस्थ हुए - 3916
मौत की संख्या - 00
आइसोलेशन में भर्ती - 512
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार